भारतीय सद्भावना मंच द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में आयोजित गुरु पूर्णिमा एवं राष्ट्र रक्षा सूत्र कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का अनुपम दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य आरएसएस तथा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सरपरस्त माननीय इंद्रेश कुमार जी उपस्थित हुए।
अपने संबोधन में माननीय Indresh Kumar जी ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई भारतीय गंगा-जमुनी तहजीब और संस्कृति का अटूट संगम हैं। हम सबके एक ही साझा बुजुर्ग हैं। धर्म परिवर्तन के बावजूद हमने अपने बुजुर्गों की भारतीय संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब को नहीं बदला। उन्होंने भावुक करते हुए कहा कि हम सब भारतवासियों के सपने भी भारतीय भाषाओं में ही आते हैं, न कि तुर्की, चीनी, रूसी, अंग्रेजी, अफगानी या अरबी भाषा में। मालिक ने भी हमें एक रहने की सीख दी है। इसलिए हम सब भारतवासी मोहब्बत से रहने का संकल्प लें।
रक्षा सूत्र और आशीर्वाद का भावुक क्षण

इस अवसर पर सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय सह-संयोजिका अंजुम अंसारी ने माननीय इंद्रेश कुमार जी को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर आशीर्वाद लिया। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कोषाध्यक्ष अनिल गर्ग जी को भी अंजुम अंसारी ने रक्षा सूत्र बांधा।
कार्यक्रम में सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक कल्लू अंसारी, अंजुम अंसारी, हन्नान अंसारी और जाहिद सैफी की माननीय इंद्रेश कुमार जी से भेंट हुई। इंद्रेश कुमार जी ने कल्लू अंसारी से संगठन से संबंधित गहन चर्चा की और उनके पुत्र हन्नान अंसारी को आशीर्वाद दिया।
उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक इस्लाम अब्बास अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे। क्षेत्रीय संयोजक इस्लाम खान भी कार्यक्रम में मौजूद थे। पूरा माहौल भाईचारे, सम्मान और सामाजिक समरसता से भरा रहा।
सद्भावना का जीवंत उदाहरण

आगरा में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब समाज के विभिन्न वर्ग एक मंच पर आकर एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, तो राष्ट्र और मजबूत होता है। माननीय इंद्रेश कुमार जी के संबोधन और रक्षा सूत्र के इस भावुक क्षण ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
#IndreshKumar #AnjumAnsari #KalluAnsari #SocialHarmony #GangaJamuniTehzeeb #Agra
