मुस्लिम राष्ट्र मंच (MRM) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, इंद्रेश कुमार ने दिया ‘एक वतन, एक कौम’ का संदेश

admin
By
admin
4 Min Read
Indresh Kumar addresses the Muslim Rashtriya Manch (MRM) National Executive Meeting in New Delhi.

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के स्लामिक कल्चर सेंटर, लोधी रोड में 19 जुलाई 2026 को मुस्लिम राष्ट्र मंच (MRM)एवं उसके विभिन्न प्रकोष्ठों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुस्लिम राष्ट्र मंच के संरक्षक माननीय इंद्रेश कुमार जी ने संगठन के आगामी 25वें स्थापना वर्ष, राष्ट्रीय एकता, संगठन विस्तार और “एक वतन, एक कौम” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक की शुरुआत संगठन के दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं विराग पांचपौर (नागपुर) और गुलशन कुमार (जम्मू-कश्मीर) के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

25वें स्थापना वर्ष की तैयारियों पर हुई चर्चा

बैठक में संगठन के सभी राष्ट्रीय संयोजकों का परिचय कराया गया तथा मुस्लिम राष्ट्र मंच के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान संगठन को देश के प्रत्येक शहर, जिला, मंडल और प्रदेश तक और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई।

‘पद नहीं, कार्य महत्वपूर्ण है’

माननीय इंद्रेश कुमार जी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संगठन की सफलता पद से नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवा भाव से तय होती है।

उन्होंने सभी राष्ट्रीय संयोजकों से आह्वान किया कि वे संगठन के संदेश और उद्देश्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाएं तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करें।

‘एक वतन, एक कौम’ का दिया संदेश

Indresh Kumar

बैठक के दौरान इंद्रेश कुमार जी ने कहा कि मुस्लिम राष्ट्र मंच (MRM) का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि लोगों को धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए और “एक वतन, एक कौम” के संदेश को पूरे देश में पहुंचाना मुस्लिम राष्ट्र मंच की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया का हर मुसलमान अपनी पहचान अपने देश के साथ जोड़ता है। इसी प्रकार भारत का मुसलमान भी स्वयं को अपने देश भारत के नाम से जोड़कर आगे बढ़े, यही मुस्लिम राष्ट्र मंच का संदेश है।

हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

बैठक में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने का भी आह्वान किया गया।

सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे अपने क्षेत्रों में घरों के साथ-साथ मदरसों, मस्जिदों, कब्रिस्तानों और विद्यालयों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करें।

राष्ट्रीय संयोजकों की रही उपस्थिति

बैठक में संगठन के अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं संयोजक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शाहिद अख्तर, अफजाल अहमद, कल्लू अंसारी, फैज खान, इस्लाम अब्बास, इमरान चौधरी, फारुक खान, मुनव्वर चौधरी, कारी आबरार, सैयद शहीद, अनिल शर्मा, दादू खान, ठाकुर राजा रहीस, ताहिर शाह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

बैठक का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *